सड़क दुर्घटना में 2 की मौ’त, 6 लोग घायल

Spread the love

बोकारो : बेरमो अनुमंडल स्थित बोकारो रामगढ़ एन एच 23 पर पेटरवार मुख्य मार्ग बैंक ऑफ़ इंडिया के समीप दर्दनाक सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन और मारुती वैन में टक्कर हो गई | जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि मारुति वैन में सवार 6 लोग घायल हो गए | वैन गोला से आनन्द संग डिंकी की बारात जारंडीह गया था | सुबह बारात वापस आने के क्रम में पेटरवार एन एच 23 बैंक ऑफ़ इंडिया के समीप ये दुर्घटना ग्रस्त हो गया | वहीं डॉ हेमलता के द्वारा ईलाज के दौरान बताया गया कि दो लोग की मौत हो चुकी है | तीन की स्थिति नाजुक है और एक की स्थिति समान्य है | वहीं तीन में एक को बेहतर ईलाज के लिए बोकारो बी जी एच और दो को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है | मामला पेटरवार थाना क्षेत्र का है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *