आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत सेना के चार जवान शहीद

Spread the love

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार रात आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत सेना के चार जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि 15 और 16 जुलाई की रात डोडा के एक वन क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी और एक पुलिसकर्मी समेत पांच सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए | जम्मू-कश्मीर में पिछले 8 दिनों में यह दूसरी बार है जब सेना के जवानों का आतंकवादियों से सामना हुआ है | आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार शाम को डोडा के उत्तरी इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *