शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम का जुलूस निकालने की अपील, नहीं बजेंगे भड़काऊ गाने

Spread the love

पाकुड़: नगर थाना परिसर में रविवार को मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर शहर के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की गई | बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आज़ाद ने की | बैठक में शहर के हरिणडांगा बाजार, हाटपाडा, बड़ी अलीगंज, आसनदीपा कमिटी के अध्यक्ष सहित  काफी संख्या में लोग मौजूद थे | अधिकारियों ने बारी-बारी से मिटी के लोगों से जानकारी हासिल की | वहीं सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को भी पढ़ कर सुनाया गया | एसडीपीओ ने कहा कि पाकुड़ जिला शांत जिला के रूप में जाना जाता है | यहां के सभी समुदाय के लोग मिलजुलकर एक दूसरे का पर्व मनाते है | सरकार की गाइडलाइन है कि अखाड़े जुलूस का जो समय और रूट पूर्व से तय है उसे हर हाल में पालन करना है | सुरक्षा के दृष्टिकोण से ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी भी होगी | दो एम्बुलेंस अखाड़े के साथ चलेगी | पेयजल टंकी और फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी तैनात रहेगी | उन्होंने कहा कि भड़काऊ गाना किसी भी हाल में नहीं बजेगा | गाना बजाने से पूर्व में थाना प्रभारी नगर को पेन ड्राइव के माध्यम से सुनाना होगा | जो गाना अप्रूव होगा वहीं गाना बजेगा | उन्होंने कहा कमिटी के एक व्यक्ति द्वारा गानों पर कंट्रोल किया जायेगा | एसडीपीओ ने नगर परिषद के पदाधिकारी को अखाड़ा से पहले साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया | सड़क पर कहीं भी बालू, ईंट, स्टोन चिप्स या कोई भी सामान फेंका गया है उसे हटा लें | मौके पर अंचल निरीक्षक देवकांत ठाकुर, नगर थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा, सनातन मांझी के अलावे हाजी तनवीर, महमूद आलम, गुलाम मुस्तफा, शाहिद इक़बाल, मोहम्मद खालिद, कौशर आलम, शाहीन प्रवेज, अफरीदी, हिसाबी रॉय, अनिकेत गोस्वामी, मोहम्मद चुन्नू, आबेदिन अंसारी आदि मौजूद थे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *