बारातियों से भरी बस में दौड़ी करंट, 3 की मौत, 5 घायल

रांची: रांची के तमाड़ में एक बाराती बस बिजली के तार की चपेट में आ गई | जिससे एक नाबालिग समेत 3 की मौत हो गई |जब्कि 5 घायल हो गए | घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है | बता दें कि घटना रविवार देर रात की है | जानकारी के अनुसार बाराती बस सरायकेला जिले के कुचई थाना क्षेत्र के बारूहातु गांव से तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगागुटू आ रही थी. गांव में प्रवेश करने से पहले ही बस बिजली के तार के संपर्क में आ गई | जिससे बस की छत पर बैठे 3 लोगों की वहीं पर मौत हो गई |जिनकी पहचान दिनेश सिंह मुंडा (36), मुंडा मुंडा (25) और जितेन सिंह मुंडा (12) के रूप में हुई है |

5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये | घायलों के नाम लंबार मुंडा, शंकर मुंडा, सुभाष मुंडा, उपेन मुंडा और चरण मुंडा हैं. इस हादसे से करंट लगने के बाद बस पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गयी. तत्काल बस को रोककर उस पर सवार लोगों को सुरक्षित उतारा गया | घायल हुए 5 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया | इस संबंध में बारातियों ने बताया कि इस दुर्घटना की खबर लड़की वालों को हुई, तो वे भी गमगीन हो गए | वहीं लोगों ने बताया कि जिस बस में बाराती आई थी, उस पर 80 से 90 लोग सवार थे | अंदर बस फुल थी | बस की छत पर भी काफी संख्या में लोग बैठे थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *