Breaking: मोरहाबादी में पूर्व अपराधी की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने एक को पकड़ा

Spread the love

रांची: मोरहाबादी मैदान स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के सामने पूर्व अपराधी राजू ठाकुर और कतरनी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर नेपाली नाम के एक युवक से राजू ठाकुर की जमकर मारपीट हुई. जिसके बाद नेपाली ने राजू ठाकुर के गले पर वार कर दिया. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल राजू ठाकुर को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लालपुर थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि चाउमीन दुकान पर राजू ठाकुर का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. उसी क्रम में राजू पर चापड़ से हमला किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *