रांची। बिहार के भागलपुर जिला से उड़ा एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग रांची में करनी पड़ी | रांची में भी उस जगह पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है, जो महज बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से करीब 3 से 4 किलोमीटर पहले स्मार्ट सिटी का इलाका बताया जाता है | माजरा यह बीते देर शाम का बताया जाता है | उस जगह पर बड़े बड़े पौधे सब है | मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगने लगा | हालांकि, किस वजह से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई, इसके बारे में कोई खुलासा नहीं हो सका है !
