बिहार में वज्रपात से 24 घंटे में 22 की मौत, कई झुलसे

Spread the love

पटना: बिहार में बारिश के दौरान वज्रपात से एक दिन में 22 लोगों की मौत हो गई इनमें मधुबनी में छह, पटना और औरंगाबाद में चार-चार, सुपौल में दो, जमुई, गया, कैमूर, नालंदा, गोपालगंज और बेगूसराय में एक-एक लोग शामिल हैं | 24 घंटों की बात करे तो डेढ़ दर्जन से अधिक लोग झुलस गए | इनमें से अधिकांश लोग धान की रोपाई, घास काटने, लकड़ी इकट्ठा करने और बारिश के दौरान मवेशी चराने गए थे | नालंदा जिले के हरनौत के पकड़िया बिगहा गांव में महिला आंगन से घर जा रही थी उसी समय वज्रपात हो गया | औरंगाबाद में 4 की मौत वज्रपात से हो गई | पटना में भी 4 लोगों की मौत हो गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *