रांची: ओडिशा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ विद्युत रंजन सारंगी ने सुबह 9:45 बजे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है | उन्हें झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में शपथ दिलाई | डॉ सारंगी 19 जुलाई 2024 को सेवानिवृत्त होंगे | सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 27 दिसंबर 2023 को डॉ वीआर सारंगी को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा की थी |
बता दें कि अब तक उन्होंने 1,52,000 से अधिक मामलों का निपटारा किया है | उनका जन्म 20 जुलाई 1962 को ओडिशा के प्रसिद्ध सारंगी परिवार में हुआ | उन्होंने बीजेबी कॉलेज भुवनेश्वर से कॉमर्स में स्नातक की पढ़ाई की | इसके बाद उन्होंने उत्कल विश्वविद्यालय के एमएस लॉ कॉलेज कटक से गोल्ड मेडल के साथ एलएलबी ऑनर्स पास किया |
एलएलबी के बाद वह एलएलएम किये. उन्होंने लॉ में पीएचडी भी की है | 1985 में वह ओडिशा उच्च न्यायालय के साथ-साथ सर्वोच्च न्यायालय में भी वकालत शुरू की | वहीं 20 जून 2013 को उन्हें ओडिशा उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था |