देवघर नगर आयुक्त का तबादला, 4 अधिकारी इधर से उधर

रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के राजभवन में इस्तीफा सौंपने के बाद से यह दूसरी तबादले की सूची जारी हुई है | इस बार आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है | गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है | बदले गए अधिकारियों में नगर आयुक्त, देवघर नगर निगम योगेंद्र प्रसाद को अपर उपायुक्त, जमशेदपुर की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है | जबकि, अपर उपायुक्त, जमशेदपुर रोहित सिन्हा को नगर आयुक्त, देवघर नगर निगम भेजा गया है | इसके अलावा लातेहार एसडीओ कौशल कुमार को दुमका, जबकि दुमका एसडीओ अजय कुमार रजक को लातेहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *