शेखपुरा के एक्सिस बैंक में दिनदहाड़े लूट, अपराधी उड़ा ले गए 50 लाख

Spread the love

पटना: शेखपुरा में दिनदहाड़े लुटेरों ने एक्सिस बैंक में घुसकर 50 लाख रुपए लूट लिए हैं | घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस के वरिय अधिकारी पहुंचे और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है | बता दें कि 1जुलाई सोमवार की सुबह बरबीधा के श्रीकृष्ण चौक के पास स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में लुटेरों ने बैंक खुलते ही अपराधी कर्मियों को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट मचाई | इस दौरान बैंक आए ग्राहकों के साथ भी लूटपाट की गई है | लूट को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. बदमाश कितने रुपए लूटकर ले गए हैं इसका आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है, हालांकि 50 लाख रुपए से अधिक की लूट की बात कही जा रही है | फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है | जानकारी के मुताबिक करीब 12 अपराधी बैंक में ग्राहक बनकर पहुंचे थे | सभी बाहर बैंक खुलने का इंतजार कर रहे थे | जैसे ही बैंक खुला सभी अपराधी पिस्टल के बल पर अंदर घुस गए और बैंककर्मी को बंधक बनाकर एक जगह कैद कर दिया और रुपए लूट ली | इस दौरान एक महिला ग्राहक को भी बंदूक के बल पर कमरे में बंद करने का प्रयास किया | वहीं शाखा प्रबंधक ने बताया कि वे बैंक में बैठे हुए थे | इसी दौरान एक अपराधी आया और मेरे सीने पर बंदूक तान दिया | प्रबंधक ने बताया कि उनके साथ मारपीट भी की इसके बाद अन्य अपराधी बैंककर्मी को भी बंधक बना लिया | कैश काउंटर में घुसने के बाद कैशियर के साथ मारपीट की और रुपए लूट लिए | इसके बाद लॉकर का चाबी लेकर अंदर से रुपए निकाल कर फरार हो गया | बैंक लूट की सूचना पर एसपी पहुंचे और घटना की पुष्टि की | शेखपुरा एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि अपराधी बैंक के स्टाफ को बंधक बनाकर लगभग 28 से 29 हजार रुपए लूट लिए हैं | हमलोग सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं | जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा ! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *