स्टेशन रोड होटल रॉयल रेसीडेंसी में रांची पुलिस की रेड, होटल के कोने-कोने से निकली लड़कियां

Spread the love

रांची: स्टेशन रोड का होटल अब सेक्स रैकेट को लेकर बदनाम होते जा रहा है | रांची पुलिस जब भी होटल में रेड करती है, तो भारी मात्रा में लड़कियां पकड़ी जाती है | रविवार को भी रांची पुलिस की टीम को बड़ी सफलता सेक्स रैकेट के खिलाफ मिली है | सिटी डीएसपी के नेतृत्व में चुटिया थाना की पुलिस ने होटल रॉयल रेसीडेंसी में छापेमारी कर लड़कियों को पकड़ा है | होटल में बड़े पैमाने पर अनैतिक देह व्यापार का कारोबार चल रहा था | इस करवाई में 10 लड़कियां पकड़ी गई है |

एसएसपी के आदेश पर होटल में हुई छापेमारी

एससपी चन्दन सिन्हा के निर्देश स्टेशन रोड स्थित होटल में कारवाई की गई है | रविवार को हुई छापेमारी में 10 सेक्स वर्कर सहित 12 को गिरफ्तार किया गया है | एसएसपी ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है जैसे ही इसके बारे में सूचना मिल रही है उस पर कार्रवाई की जा रही है | रविवार को भी सटीक सूचना के आधार पर चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में छापेमारी कर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया है |

होटल के कोने कोने से निकली लड़किया

दरअसल पुलिस को यह पुख्ता जानकारी मिली थी कि होटल से ही अनैतिक देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा है | ग्राहकों को होटल में ही बुलाया जाता है और फिर उनके कमरे तक लड़कियों को भेजा जाता है | लड़कियों को रखने के लिए विशेष कैमरा भी होटल में बनवाया गया था | पुलिस जब होटल में छापेमारी के लिए पहुंची तो ,होटल के कोने- कोने से लड़कियां निकाल कर भागने लगी लेकिन सभी को पुलिस ने धर दबोचा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *