पुलिस ने लोडेड कट्टा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

Spread the love

धनबाद:  जिले की बरोरा पुलिस ने बीती रात कार्रवाई करते हुए एक लोडेड कट्टा जब्त किया | साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया | घटना के सम्बंध में बाघमारा एसडीपीओ आनन्द ज्योति मिंज ने एक प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी | उन्होंने बताया कि बरोरा पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरा निवासी 30 वर्षीय किशुन महतो उर्फ कारु महतो एक बाइक पर सवार होकर कट्टा के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है |

सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानां स्तरीय एक टीम गठित किया | जिसके बाद फुलारीटांड़ के डेको माईन्स के समीप छापेमारी कर उसे पकड़ लिया गया | उसके पास एक लोडेड कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया | पुलिस ने उसके बाइक और उसके मोबाइल को भी जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *