रांची : पूरे झारखंड को मॉनसून एक्टिव हो गया है | मॉनसून के प्रवेश करने के साथ ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गयी | 21 जून संताल के रास्ते मॉनसून ने राज्य में कदम रखा था | जिसके बाद मॉनसून की हवा कोल्हान होते हुए सभी जगहों पर फैल गयी | मौसम विभाग ने शनिवार यानी 29 जून को राज्. के सभी स्थानों पर बारिश की संभावना जतायी है | उनका कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है | जिसके कारण निम्न दबाव भी बन गया है |
इसका मूवमेंट उत्तर-पूर्वी दिशा में है | राजस्थान से भी एक निम्न दबाव बना हुआ है | यह मध्य प्रदेश होते हुए झारखण्ड से गुजर रहा है | इससे अलगे कुछ दिनों तक झारखंड के अलग-अलग हिस्से में बारिश होगी | मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि 29 जून को राज्य के करीब-करीब सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी | वहीं पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है | वहीं 30 जून को पलामू के साथ-साथ चतरा, हजारीबाग, कोडरमा आदि इलाकों में भारी बारिश हो सकती है | एक जुलाई को संताल परगना वाले इलाके में भारी बारिश का अनुमान है |
मौसम विभाग के अनुसार 29 जून को आठ एमएम बारिश होगी, जबकि 30 जून को 10 एमएम, एक जुलाई को 20 एमएम, दो जुलाई को 30 एमएम व तीन जुलाई को 25 एमएम बारिश होने की संभावना है | एक जुलाई से मॉनसून परवान पर रहने की संभावना है | एक जुलाई से तीन जुलाई तक तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है, अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री दर्ज होने का अनुमान है |
बता दें कि राज्य के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे चला गया है | सबसे अधिक तापमान पलामू का रहा | वहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेसि के करीब रहा | वहीं की बात करे रांची की तो यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेसि के आसपास रहा | कुछ दिनों में रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेसि से भी नीचे जा सकता है |