गिरिडीह एसपी ने की ग्राम रक्षा दल के साथ बैठक, विधि व्यवस्था भी संभालेंगे

Spread the love

गिरिडीह: सीसीएल कोल माइंस क्षेत्र बनियाडीह में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया | इस बैठक में गिरिडीह पुलिस कप्तान दीपक कुमार शर्मा ने ग्राम रक्षा दल के सदस्यों से बात की | इस इलाके की स्थिति की जानकारी ली | साथ ही क्षेत्र में विधि व्यवस्था में संधारण के लिए इन्हें प्रेरित किया गया | पुलिस पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया कि मुफसिल थाना क्षेत्र में ग्राम रक्षा दल का गठन करें | साथ ही कहा कि उचित सुविधा भी प्रदान की जायेगी | ग्राम रक्षा दल के साथ बैठक करने के अलावा बनियाडीह शिव मंदिर प्रांगण में पौधा रोपण भी गिरिडीह पुलिस ने किया | उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगभग 100 लोगों की संख्या में ग्राम रक्षा दल का विधिवत गठन करते हुए उनसे विधि व्यवस्था के संधारण में सहयोग लिया जाएगा | इस दौरान सीसीएल गिरिडीह के परियोजना पदाधिकारी एसके सिंह के अलावा, थाना प्रभारी के अलावे काफी संख्या में लोग मौजूद थे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *