बोकारो : 30 घंटे बाद मिला तेनुघाट डैम में डूबे आजम अंसारी का शव

Spread the love

बोकारो : बेरमो अनुमंडल के तेनुघाट डैम में नहाने के दौरान डूबे 17 वर्षीय आजम अंसारी का शव 30 घंटे बाद मिला है | स्थानीय गोताखोरों की टीम ने काफी समय तक प्रयास करने के बाद युवक का शव बाहर निकाला | गौरलतब है कि मंगलवार को डैम के प्रोटेक्शन दीवार से स्टीलिंग बैसेन हब्ब में 4-5 लड़के नहा रहे थे | इसी दौरान आसनापानी के बेलदार टोला के रहने वाला आजम अंसारी डैम में डूब गया था !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *