मेष : शिक्षा में सुधार होगा | पंचम भाव मे चन्द्रमा है | नए स्थान पर घूमने का आनंद प्राप्त होगा | व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा | नौकरी मे कोई नया विचार क्रियान्वित हो सकता है | कोई नया कार्य होगा जिसका प्रशंसा भी होगी |
वृष : हृदय रोग से बचाव आवश्यक है | कार्य की सफलता के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे | गलतफहमी से विवाद हो सकता है | भावनाओं पर अंकुश आवश्यक है | हितशत्रुओं से सावधान रहें | कारोबार ठीक चलेगा |
मिथुन : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | आय में वृद्धि होगी | कोई बड़ा कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा | व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा | निवेश शुभ फल देगा | समय की अनुकूलता का लाभ लें | भरपूर प्रयास करें |
कर्क : समय उत्तम फल प्रदान करेगा | आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी | जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे | आय में वृद्धि होगी | परिवार में खुशी का माहौल रहेगा | किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा |
सिंह : समय बहुत ही उत्तम है | व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी | भाग्य का सहारा रहेगा | परिवार में खुशी का माहौल रहेगा | चोट व रोग से बचें | किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है | विदेश से मिलने वाले शुभ समाचार से मन खुश रहेगा |
कन्या : कही घूमने का भी समय है | किसी व्यक्ति के उकसावे में नहीं आएं | क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें | कीमती वस्तुएं संभालकर रखें | स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा | व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा | नए कार्य को लेकर आय बनी रहेगी |
तुला : आय के लिए दिन बहुत ही अच्छा है, बस प्रयास करें. चोट व रोग से हानि की आशंका है, लापरवाही न करें | व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी | लाभ के अवसर हाथ आएंगे | पुरानी लेनदारी वसूली के प्रयास सफल रहेंगे | कारोबार में वृद्धि होगी |
वृश्चिक : सरकारी कार्य मे गति मिलेगा | लेन-देन में जल्दबाजी न करें | शत्रुओं का पराभव होगा | आर्थिक नीति में बदलाव हो सकता है | कार्यप्रणाली में सुधार होगा | तत्काल लाभ नहीं मिलेगा | कार्य होने से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी |
धनु : बड़ो के अनुभव का लाभ लेना चाहिए | अनहोनी की आशंका रह सकती है | कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी मामलों की बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी | लाभ के अवसर हाथ आएंगे | पूजा-पाठ आदि पर व्यय होगा |
मकर : पार्टनर से विवाद हो सकता है | क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें | पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है | वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें | कारोबार ठीक चलेगा | आय में निश्चितता रहेगी |
कुंभ : ब्यापार में लाभ का मौका मिलेगा | शुक्र के प्रभाव से जीवनसाथी का शुख बढ़ेगा | कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी | आय में वृद्धि होगी | नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा | गरीब को भोजन और जल दान करें |
मीन : शत्रु पक्ष में हानि हो सकता है | किसी के बहकावे में नही आना चाहिए | व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा | लंबी यात्रा की योजना बन सकती है | स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं | बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे | अन्न दान करें !