धनबाद : बढ़ते अपराध को देखते हुए जिला पुलिस ने धनबाद जेल में छापेमारी करने पहुंची | यह कार्रवाई रविवार की रात हुई है | इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस की विशेष टीम को जेल गेट पर आधा घंटा तक रोक कर रखा गया | आधे घंटे के बाद जेल प्रशासन ने टीम को जेल में प्रवेश करने दी | अलग-अलग टीमों ने जेल में सघन तलाशी ली | जिसमें टीम को छापेमारी के दौरान जेल से एक पुराना मोबाइल मिला है | अब टीम पता लगा रही है कि मोबाइल ठीक है या खराब | इसके अलावा बंदियों के वार्ड से गांजा पीने वाला चिलम, गुटखा और खैनी आदि भी मिले |
पैसे देकर जेल में मोबाइल का खुलेआम संचालन
सूत्रों का कहना है कि जेल में खुलेआम मोबाइल का संचालन हो रहा है | जिसकी भनक धनबाद पुलिस को मिली थी | छापेमारी करने पहुंची विशेष टीम को अगर जेल गेट पर रोका नहीं जाता तो संभावना थी कि मोबाइल पकड़ में आ जाता, लेकिन जेल प्रशासन की लापरवाही से धनबाद जिला पुलिस को कई मोबाइल नहीं मिल सकें है !
