झारखंड के 16 जिलों में 10 जून तक हीट वेव की चेतावनी, अलर्ट जारी

रांची : झारखंड के 16 जिलों में 10 जून तक हीट वेव चलेगी | भारत मौसम विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है | 7 जून से 10 जून तक झारखंड के अधिकांश जिलों में लू का प्रकोप दिखेगा | प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य, दक्षिणी तथा उससे सटे उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जाएगी | वहीं दक्षिण एवं मध्य भागों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी संभावना है | रांची में भी 7 जून से लू चलने की संभावना है | अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि होगी | 9 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में वृद्धि होगी, जिससे लू की स्थिति बनी रहेगी | अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है !

7 से 10 जून तक इन जिलों में चलेगी लू

रांची
बोकारो
लोहरदगा
सिमडेगा
खूंटी
रामगढ़
पश्चिमी सिंहभूम
हजारीबाग
कोडरमा
सरायकेला-खरसावां
पलामू
चतरा
गढ़वा
गुमला
लातेहार
पूर्वी सिंहभूम

शुक्रवार को इन जिलों में वज्रपात की संभावना

रांची
हजारीबाग
रामगढ़
बोकारो
पूर्वी सिंहभूम
सिमडेगा
गुमला
खूंटी
सरायकेला-खरसावां
पश्चिमी सिंहभूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *