नरेंद्र मोदी चुने गये NDA दल के नेता, 7 जून को सांसदों की बैठक के बाद राष्ट्रपति को पेश किया जाएगा सरकार बनाने का दावा

Spread the love

नई दिल्ली: पीएम आवास में हुई एनडीए की बैठक में नरेंद्र मोदी एनडीए दल के नेता चुने गये हैं | करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद उन्हें एनडीए का नेता चुना गया | सूत्रों के मुताबिक वे 7 जून को एनडीए के सांसदों की बैठक के बाद राष्ट्रपति को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे | बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, RLD के जयंत चौधरी, जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एलजेपी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान, अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल और हम के नेता जीतनराम मांझी शामिल हुए !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *