मेष : बारहवें चंद्रमा राहु है | खर्च पर रोक आवश्यक है | बाहर से कोई शुभ समाचार मिलेगा | आपका मन दुखी रहेगा | माता का आप पर स्नेह बना रहेगा एवं माता के आशीर्वाद से आप के कार्य सिद्ध होंगे |
वृष : किया गया कार्य लाभ देगा | लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा एवं समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी | भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा | माता को हृदय संबंधी रोग हो सकता है | संतान के कार्य सिद्ध होंगे | संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा |
मिथुन : सरकार से लाभ का मौका मिलेगा | पिता से कोई मार्गदर्शन मिल सकता है | धर्म मे मन लगेगा | वाणी पर नियंत्रण रखें. | अधिक क्रोध में किसी का अपमान ना करें, नहीं तो विवाद हो सकता है | माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें |
कर्क : समय सामान्य है. भाग्य का साथ मिलेगा | भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा | माता के आशीर्वाद से कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी | संतान के लिए शुभ समय है | संतान को पूर्ण सफलता प्राप्त होगी |
सिंह : विवाद से बचें | अधिक क्रोध से बचकर रहें नहीं तो ब्लड प्रेशर अधिक बढ़ने से नुकसान हो सकता है | वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो परिवार में विवाद हो सकता है | माता का वर्तमान में क्रोध अधिक रहेगा | सूर्य को जल दें |
कन्या : जीवनसाथी से कार्य का सहयोग मिलेगा | लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा | परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा | माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा एवं माता के आशीर्वाद से कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी | अन्न दान करें |
तुला : किसी से विवाद हो सकता है | मौसमी बीमारियों से बचने की आवश्यकता है | धार्मिक कार्य हो सकता है | भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है | माता को हड्डी या जोड़ों से संबंधित भी तकलीफ हो सकती है |
वृश्चिक : संतान के कार्य मे गति आएगा | मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे | भगवान की भक्ति करने से मन को शांति मिलेगी | परिवार में आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा | भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा | अन्न और मिठाई का दान करें |
धनु : परिवार में भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है | माता के प्रति लगाव बना रहेगा | माता के आशीर्वाद से आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी | आपको शीत प्रकृति से संबंधित रोग हो सकता है |
मकर : पराक्रम से कार्य में गति मिलने से मन खुश होगा | समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी | भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा | संतान के शिक्षा संबंधित कार्य पूर्ण होंगे | शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे | मिठाई का दान करें |
कुंभ : उदर विकार हो सकता है | धन संचय के लिए दिन उत्तम है | भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है | माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें | संतान पक्ष की तार्किक बुद्धि के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है |
मीन : समय बहुत ही उत्तम है | कल जो योजना बनाएंगे एवं उनके क्रियान्वयन के लिए प्रयास करेंगे | दिमाग सक्रिय रहेगा | परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा | समाज में कोई विशेष पद मिल सकता है | गुरु मंत्र का जाप करें |