‘कोटा फैक्ट्री 3’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देख पाएंगे

Spread the love

मुंबई : इस समय लोगों को फिल्मों से ज्यादा वेब-सीरीज के नए सीजन का इंतजार है | जिस तरह से दर्शकों का वेब-सीरीज के प्रति प्यार बढ़ रहा है उसे देखकर लगता है कि कुछ समय बाद बड़े अभिनेता और अभिनेत्रियां भी वेब-सीरीज बनाते नजर आएंगे. ऐसा होने भी लगा है अब बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियां वेब-सीरीज की ओर रुख कर चुके हैं और उनकी वेब-सीरीज दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही हैं | जब से वेब-सीरीज का दौर शुरू हुआ है तब से कुछ ऐसी वेब-सीरीज रही हैं जिनकी अगली आने वाली सीरीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है उन्हीं में से एक है कोटा फैक्ट्री जिसके दो सीजन रिलीज हो चुके हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आए अब दर्शकों को इसके तीसरे सीजन का इंतजार है चलिए आज जानते हैं कोटा फैक्ट्री सीजन 3 कब रिलीज होगा |

कोटा फैक्ट्री सीजन 3 को लेकर चर्चा इसलिए भी तेज हो गई है क्योंकि नेटफ्लिक्स ने कुछ दिनों पहले कोटा फैक्ट्री के जीतेंद्र कुमार का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा था कि- अपनी पेंसिल तेज करो और सारे फॉर्मूले याद कर लो, जीतू भैया स्टूडेंट्स बड़ी चुनौतियों को लेने के लिए तैयार हो जाओ | जिसके बाद इस वेब-सीरीज के चाहने वालों के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि कोटा फैक्ट्री सीजन 3 कब रिलीज होगा !

बता दें कि कोटा फैक्ट्री सीजन 3 नेटफ्लिक्स पर जून 2024 को रिलीज किया जाएगा | इस बारे में खुद जीतू भैया ने बताया, इसके लिए जीतू भैया ने एक सवाल दिया है | जिसमें कोटा फैक्ट्री की रिलीज डेट छिपी है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *