Jharkhand Weather : 18 जिलों का पारा 40 डिग्री के पार, गर्मी से 23 लोगों की मौत

रांची : झारखंड के 18 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है | पलामू और गढ़वा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री या उससे अधिक हो गया है| वहीं गर्मी ने एक दिन में 23 लोगों की जान ले ली है | पिछले 24 घंटे की बात करें तो झारखंड के 18 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक हो गया है | सिर्फ 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम है | उसमें भी धनबाद का तापमान 39.3 डिग्री सेंटीग्रेड है, जबकि जामताड़ा का 39.5 डिग्री सेंटीग्रेड है | यानी सिर्फ 4 जिले ऐसे हैं जिनका तापमान 40 डिग्री से कम है | बाकी सभी जिले लू या भीषण लू का सामना कर रहे हैं |

पलामू, गढ़वा, चतरा समेत कई जिलों में लू की स्थिति रहेगी

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि शुक्रवार (31 मई) को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कुछ जगहों पर लू की स्थिति देखने को मिलेगी | पलामू और गढ़वा में कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है |

झारखंड में सबसे गर्म स्थान रहा डाल्टेनगंज

झारखंड में पलामू का डाल्टेनगंज सबसे गर्म स्थान रहा | यहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जबकि गढ़वा में 47.1 डिग्री सेल्सियस रहा | सरायकेला का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री, जबकि पश्चिमी सिंहभूम का 44.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *