BREAKING : टेंडर कमीशन मामला : IAS मनीष रंजन के करीबी डॉक्टर और बैंक अधिकारी के घर ईडी की टीम ने की छापेमारी

Spread the love

रांची : राजधानी में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की | ईडी की टीम ने IAS मनीष रंजन से जुड़े मामले में छापेमारी की है | दोपहर करीब 3 बजे  ईडी की टीम अयोध्यापुरी और तेल मिल गली पहुंची | अयोध्यापुरी में बैंक अधिकारी सौरभ कुमार और तेल मिल गली में डेंटिस्ट रवि कुमार रहते हैं | दोनों का संबंध मनीष रंजन से काफी घनिष्ठता वाला है | बताया जा रहा है कि निजी बैंक के अधिकारी सौरभ कुमार और डॉक्टर रवि के मकान में ईडी की टीम ने आईएएस मनीष रंजन से जुड़े मामले में कागजात की तलाशी ली | यहां ईडी की टीम ठाकुर नाम के एक व्यक्ति से जुड़े कागजातों को भी खंगाल रही है | चर्चा है कि ईडी को कुछ कॉल डिटेल्स भी हाथ लगे हैं | 4 से 5 घंटे की तलाशी के बाद ईडी की टीम लौट गई है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *