चाइल्ड हॉस्पिटल में लगी आग, 7 न्यूबॉर्न जले, 5 झुलसे

Spread the love

नई दिल्ली :दिल्ली के एक प्राइवेट चाइल्ड हॉस्पिटल में आग लगई. जिसमें 7 न्यूबॉर्न बच्चों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस हादसे में 5 अन्य नवजात बच्चे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. ये पूरी घटना विवेक विहार स्थित न्यूबॉर्न केयर हॉस्पिटल की है जहां शनिवार रात अचानक आग लग गई.

डीएफएस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल में लगी भीषण आग को बुझाने की कोशिश की. दमकल कर्मियों के मुताबिक मौके पर पहुंचकर उन्होंने 12 बच्चों को आग की लपटों से बाहर निकाला. इनमें से गंभीर रूप से झुलसे 7 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 5 अन्य नवजात बच्चे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अस्पताल में आगजनी की सूचना मिलने पर मौक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि 25 मई की रात करीब 11.30 बजे विवेक विहार थाने में आग लगने की पीसीआर कॉल आई थी. जिसके बाद तुरंत एसीपी और विवेक विहार के SHO पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए. जहां उन्होंने देखा कि न्यू बोर्न बेबी केयर हॉस्पिटल और बगल की बिल्डिंग में भीषण आग लगी हुई है. अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल तीन मंजिला इमारत है जो आग के कारण पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

इसे भी पढ़ें:सेम्बो में ग्रामीणों ने मतदानकर्मियों को रोका, मतदान करने से रोकने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *