बोकारो: लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के बोकारो जिला के दुग्दा में जेएमएम प्रत्याशी मथुरा महतो के पक्ष में चुनावी सभा में पहुंचे | मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि यह चुनाव देश में महत्वपूर्ण चुनाव है | 5 साल में एक बार यह समय परिवर्तन करने का मिलता है | 2014 के चुनाव में भाजपा आ गई थी, महंगाई बेरोजगारी को मुद्दा बनाया था | मनमोहन सिंह के समय 400 था सिलेंडर का दाम | आज 10 साल में महंगाई चरम पर है | विदेश से काला धन लाने की बात थी सब जुमला निकला | केंद्र की भाजपा सरकार ने 2 करोड़ नौकरी की बात की थी आज महंगाई चरम पर है,अच्छा दिन कहां गया | भाजपा एक परिवार को 10 साल तक सिर्फ गाली देते रही है | हर चीज का निजीकरण किया जा रहा है | भाजपा इस कोयलांचल को पूंजीपति को लिख देगी | इनके पास कोई मुद्दा नहीं है | इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जायेगी | निजीकरण को रोकने के लिए आपको झामुमो और इंडिया गठबंधन को वोट देना है | राज्य का विकास करना है तो शिक्षा जरूरी है | हमारी सरकार किसानों को पाइप के द्वारा खेत में पानी पहुंचाने का काम करेगी | जिससे किसान साल में तीन फसल उगा पाएंगे | वहीं क्षेत्र की मंत्री बेबी देवी ने लोगों से झामुमो को वोट देने की अपील की | मौकें पर मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बेबी देवी, बेरमो विधायक जयमंगल सिंह समेत काफी संख्या में लोग पहुंचे थे |