कांग्रेस के झारखण्ड प्रदेश प्रभारी पहुंचे महुदा, चुनाव को लेकर किया मंथन

Spread the love

धनबाद(महुदा) : झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर सोमवार को रांची से धनबाद आने के दौरान महुदा के लालबंगला स्थित पूर्व मंत्री सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के आवास पहुंचे | जहां पूर्व मंत्री ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया | इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद रहें | औपचारिक मुलाकात के दौरान उनके बीच आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर गिरिडीह व धनबाद से आई.एन.डी.आई.ए महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित को लेकर चर्चा की | वहीं गिरिडीह व धनबाद क्षेत्र की मौजूदा हालातों और जनहित से जुड़े मुद्दों व विषयों पर विचार-विमर्श किया. इसके बाद धनबाद में अनुपमा सिंह के समर्थन में भाजपा पर जमकर हमला बोला | इस दौरान युवा कांग्रेस नेता सुमित कुमार महतो, राजकुमार महतो, असलम मंसूरी, अब्दुल समद अंसारी, दीनानाथ केवट (गाँधी), रामचंद्र कुमार महतो, समेत दर्जनों कांग्रेस नेता उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *