ईरान के राष्ट्रपति के निधन पर 1 दिन का राजकीय शोक, झारखंड सरकार ने जारी की सूचना

Spread the love

रांची: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर रविवार 19 मई को दुर्घटनाग्रस्त हो गया | उनके साथ विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन भी थे | इस दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई | इसे लेकर झारखंड में 1 दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है | भारत सरकार ने 21.05.2024 (मंगलवार) को एक दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है | गृह मंत्रालय, भारत सरकार का पत्र जारी किया गया है | झारखण्ड राज्य के उन सभी भवनों, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *