रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोकारों में 21 करेंगे जनसभा, योगी आदित्यनाथ भी ढुल्लू महतो के लिए करेंगे रोड शो

Spread the love

धनबाद : आगामी 21 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोकारों में जनसभा को सम्बोधित करेंगे | इसकी तिथि निर्धारित हो चुकी है | यह जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता सह धनबाद लोकसभा के संयोजक सत्येंद्र कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहीं | उन्होंने कहा कि दूसरे स्टार प्रचारक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का धनबाद का रोड शो का कार्यक्रम तय है | जिसकी तिथि जल्द ही निर्धारित होनेवाली है. सम्भवतः 22-23 मई को उनका रोड शो होगा | सत्येंद्र कुमार ने आगे कहा कि 1952 से लेकर अबतक में पहली बार किसी राष्ट्रीय पार्टी ने एक स्थानीय को, पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति को अपना उम्मीदवार बनाया है | इसके कारण सामाजिक क्षेत्र में एक क्रांति का भाव दिखाई दे रहा है | एक तरफ ढुल्लू महतो का संघर्ष और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व | लोगों में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है यह भाव बीजेपी की जीत को सुनिश्चित कर रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *