झारखंड में 40 के पार पहुंचने लगा तापमान, जानें 20 मई तक कैसा रहेगा मौसम

रांची: झारखंड में तापमान 40 के पार पहुंचने लगा है | डालटनगंज का सबसे अधिक करीब 41 डिग्री सेसि तापमान का रिकार्ड किया गया | संताल परगना के करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 या उससे अधिक हो गया है | वहीं अगर हम आज के मौसम की बात करें तो रांची समेत सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा | दिन भर धूप रहेगी | जबकि जमशेदपुर की बात करें तो तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा | आने वाले दिनों यह आंकड़ा पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा | 20 मई तक शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के उम्मीद है |

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तापमान धीरे-धीरे और बढ़ेगा | वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेसि बढ़ सकता है | संताल परगना इलाके में 20 मई को बारिश हो सकती है | वहां गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान है | 17 और 18 मई को राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि या इससे अधिक हो सकता है | न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेसि या इससे अधिक रहने के अनुमान है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *