सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस में छठा आरोपी हरपाल सिंह हरियाणा से गिरफ्तार

Spread the love

Mumbai : सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग ने पूरी इंडस्ट्री और बॉलीवुड फैन्स को सदमे में डाल दिया था | 14 अप्रैल को हुई इस घटना के बाद से मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले की जांच कर रही है, अब इस मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है | सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | कुछ दिन पहले पुलिस ने मामले के पांचवें आरोपी मोहम्मद चौधरी को राजस्थान से गिरफ्तार किया था |

छठा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

सलमान के घर पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने छठे आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है | जानकारी में बताया गया कि गिरफ्तार शख्स का नाम हरपाल सिंह है | हरपाल पर मोहम्मद रफीक चौधरी को पैसे देने और रेकी के लिए कहने का आरोप है |

पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था | इसके बाद दो आरोपियों को गुजरात के भुज में पकड़ा गया | अब राजस्थान और हरियाणा से हुई गिरफ्तारियों से पता चलता है कि सलमान के घर पर हमले का ये मामला कितना बड़ा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *