लोकसभा चुनाव : तमाड़ में 32.81 और मांडर में 27.69 परसेंट वोट पड़े

रांची: खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तमाड़ में 32.81 प्रतिशत और लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मांडर में 27.69 परसेंट वोट 11 बजे तक पड़े है | वहीं खूंटी और लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर वेब कास्टिंग के माध्यम से कंट्रोल रूम समाहरणालय से रांची जिला के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पैनी नजर रखी जा रही है |

जिसकी निगरानी उप विकास आयुक्त रांची दिनेश कुमार यादव कर रहे है | जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा भी लगातार कंट्रोल रूम सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहें है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *