लखनऊः लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने एक बड़ा बदलाव किया है | सपा ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है | श्याम लाल पाल इससे पहले सपा के महासचिव का कार्यभार संभाल चुके हैं | उसके बाद उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया था | बीते साल ही सपा ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी थी | बता दें कि लोकसभा चुनाव में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं |
मिली जानकारी के अनुसार नरेश उत्तम पटेल अपने चुनाव पर पूरी तरह से फोकस कर सकें, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंपी गई है | बता दें कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 10 सीटों पर चुनाव होगा | जिसमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुरी सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल है |