मांडर में स्कूल बस पलटी, दर्जन भर बच्चे घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

Spread the love

रांची मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रांबे स्थित वाटर पार्क के पास एक स्कूल बस के पलटने की खबर सामने आयी है | इस हादसे में एक दर्जन बच्चे घायल हो गये हैं | मिली जानकारी के अनुसार, बस सेंट मारियस स्कूल की है | मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बच्चों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं |

बताया गया कि सेंट मारियस स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी, इसी दौरान एक तीखे मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे एक खेत में पलट गयी. बस पलटते ही बच्चे चिल्लाने लगे | बस दरवाजे से दाहिनी ओर मुड़ गई थी इसलिए कोई भी बच्चा चाहकर भी बस से बाहर नहीं निकल पा रहा था | स्थानीय लोग और मांडर पुलिस ने  साथ मिलकर बस का पिछला शीशा तोड़कर सभी बच्चों को बाहर निकाला |

घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई | जिसके बाद मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार और स्थानीय लोगों ने बस का शीशा तोड़कर सभी घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला और एम्बुलेंस और पुलिस वाहन में डालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए | मामले की जानकारी मिलते ही खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी भी अस्पताल पहुंचे |

बस में 16 बच्चे सवार थे और सभी सुरक्षित हैं. हादसे में स्कूल बस का ड्राइवर और यात्री भी घायल हो गए | एक बच्चे का सीटी स्कैन कराया गया है |

डीएसपी, खलारी रामनारायण चौधरी ने बताया कि बस में 16 बच्चे सवार थे, जिनमें से 15 बच्चे पूरी तरह खतरे से बाहर हैं | एक बच्चे के सिर में चोट लगी है, इसलिए एहतियात के तौर पर उसका सीटी स्कैन कराया जा रहा है, ताकि अगर कुछ गंभीर हो तो दूसरे अस्पताल में इलाज कराया जा सके |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *