रांची : मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है | अगले 4 दिनों तक हीट वेव से राहत नहीं मिलने वाली है | 19 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक हीट वेव के बाद राहत मिलने की उम्मीद है | 23 अप्रैल को रांची समेत कई हिस्सों में बारिश की संभावना है | इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है | मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सराइकेला – खरसावां जिलों में तथा संथाल प्रमंडल के दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है |

वहीं 20 और 21 अप्रैल को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सराइकेला-खरसावां जिलों में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो और धनबाद जिलों में तथा संथाल प्रमंडल के देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं उष्ण लहर की स्थिति देखी जा सकती है | 22 अप्रैल को राज्य में कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सराइकेला- खरसावां जिलों में तथा संथाल प्रमंडल के दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है |