Hemant Soren के केस में नया अपडेट: जमीन घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बैंक अकाउंट फ्रीज और सवा करोड़ कैश जब्‍त

Spread the love

रांची में जमीन घोटाले में करीब डेढ़ साल से मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने बड़ा खुलासा व बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने अब तक 22 आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों तक पहुंचा दिया है। वहीं 51 छापेमारी व नौ सर्वे में ईडी ने 1.25 करोड़ रुपये नकदी जब्त की व बैंकों में पड़े 3.56 करोड़ रुपये को फ्रीज भी करवाया।

रांची में जमीन घोटाले में करीब डेढ़ साल से मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने बड़ा खुलासा व बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इस मामले में अब तक पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आइएएस छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के पूर्व राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, अमित अग्रवाल, प्रेम प्रकाश सहित 22 आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों तक पहुंचा दिया है। वहीं, अब तक 51 छापेमारी व नौ सर्वे में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर करते हुए ईडी ने 1.25 करोड़ रुपये नकदी जब्त की व बैंकों में पड़े 3.56 करोड़ रुपये को फ्रीज भी करवाया। पूरे अनुसंधान के दौरान ईडी ने 266 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों को भी अस्थाई रूप से जब्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *