रामनवमी के दौरान विधायक अंबा प्रसाद के साथ दुर्व्यवहार, प्राथमिकी दर्ज

Spread the love

रामगढ़: बरकाकाना सीसीएल मैदान में रामनवमी के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस दौरान बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के साथ दुर्व्यवहार की घटना घटित हो गई | वहीं विधायक का बीच-बचाव कर रहे बॉडीगार्ड ओर फोटोग्राफर दोनों ही घायल हो गए है | घटना के बाद विधायक और दूसरे पक्ष के लोग बरकाकाना ओपी पहुंचे | जहां जमकर दोनों ओर से नारेबाजी हुई | वहीं विधायक की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया |

जानकारी के मुताबिक बड़कागांव विधायक नयानगर बरकाकाना के दुर्गा मंडप के पास रामनवमी समारोह में पहुंची थी | इस दौरान पहले तो आयोजन समिति की ओर से उन्हें करीब एक घंटे तक संबोधित करने के लिए माइक नहीं दिया गया | फिर जब कार्यकर्ताओं ने विधायक को बोलने के लिए माइक दिया, तो आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा विधायक से माइक छीनने की कोशिश की गई जिसके बाद हालात बिगड़ गए और मंच पर ही झड़प हो गया | इसमें विधायक के बॉडीगार्ड और दो अन्य लोग घायल हो गये |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *