रांची में बस कंडक्टर करे मनमानी तो नगर निगम को करें कंप्लेन, हेल्पलाइन नंबर जारी

Spread the love

रांची :  रांची नगर निगम शहर में बसों का परिचालन कर रहा है |  जिसमें नई पुरानी मिलाकर कुल 41 बसें है | पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नाम पर शहर में फिलहाल लिमिटेड बसें है | इन बसों में हर दिन हजारों लोग सफर कर रहे है | लेकिन कंडक्टर की मनमानी से पैसेंजर्स को काफी परेशानी हो रही है | वहीं कंडक्टर बस में सफर करने वालों से मनमाना चार्ज वसूल रहे है | इसकी शिकायत मिलने के बाद रांची नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी 9431104429 कर दिया है | जिस पर बस में सफर के दौरान परेशानी व मनमाना किराया लेने की शिकायत कर सकते है |

4 रूटों पर हो रहा परिचालन

नगर निगम की ओर से चार रूटों पर सिटी बसों का परिचालन हो रहा है | जिसमें कचहरी चौक से तुपुदाना, कचहरी चौक से राजेंद्र चौक, किशोरी यादव चौक से हाइकोर्ट धुर्वा और हाई कोर्ट धुर्वा से किशोरी यादव चौक तक बसें चल रही है | जिसमें हर दिन 12 हजार से अधिक पैसेंजर्स सफर कर रहे है |

निगम ने तय किया है किराया

नगर निगम ने बसों के लिए किराया तय कर रखा है | इसके बावजूद बस कंडक्टर पैसेंजर्स से दोगुना भाड़ा वसूल रहे है | लोगों के पास भी सफर करने के लिए किराया देने के अलावा कोई चारा नहीं है | इसी का फायदा लगातार बस कंडक्टर उठा रहे है | बता दें कि निगम ने 0-5 किलोमीटर दूरी के लिए 5 रुपए, 5-10 किलोमीटर दूरी के लिए 10 रुपए, 10-15 किलोमीटर दूरी के लिए 15 रुपए और 15-20 किलोमीटर की दूरी के लिए 20 रुपए किराया तय किया है | लेकिन कंडक्टर मनमानी तो कर ही रहे है | बस में सफर करने वालों को टिकट भी नहीं दिया जा रहा. जिससे कि लोगों को पता चल सके कि बसों का किराया कितना है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *