आईएमडी ने जारी किया अलर्ट, तीन से चार दिनों में झुलसाएगी गर्मी, ऐसे करें बचाव

रांची: मौसम विभाग ने झारखंड को लेकर अलर्ट जारी किया है | जिसमें बताया गया है कि मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिमी/पश्चिमी शुष्क हवा और तेज धूप के कारण, दिन का तापमान अगले 5 दिनों के दौरान झारखंड के कई जिलों में 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है | ऐसे में अधिकतम तापमान 40°C या उससे अधिक रहने की संभावना जताई गई है | वहीं झारखंड के कई जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने की संभावना है | रखंड में 20 अप्रैल तक गर्म मौसम को देखते हुए ज़रूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *