टीएसपीसी संगठन के चार समर्थक गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद, कोल व्यवसाइयों व ठेकेदारों से वसूलते थे लेवी

Spread the love

चतरा : पिपरवार थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है | पुलिस ने प्रतिबंधित टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति) के चार समर्थकों को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी | गिरफ्तार लोगों के पास से दो पिस्टल, सौ चक्र जिंदा गोली समेत कई सामान बरामद किए गए है |

एसपी विकास पांडेय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में छापेमारी के लिए टीम का गठन किया गया था | पिपरवार थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया | उन्होंने बताया कि ये सभी कोयलांचल समेत आसपास के जिलों में कोल व्यवसाइयों, ठेकेदारों व विकास योजना से जुड़े लोगों को डरा धमका कर लेवी व रंगदारी की वसूली करते थे | इनके खिलाफ पूर्व से भी कई मामलों में पुलिस को तलाश थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *