रामनवमी के दिन रांची में इन रूटों पर वाहनों की ‘नो इंट्री’, आदेश जारी

Spread the love

रांची : 17 अप्रैल को राजधानी में रामनवमी का जुलूस निकाला जायेगा | इसको लेकर न सिर्फ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, बल्कि राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किये गये हैं | 17 अप्रैल को रांची के अधिकांश इलाकों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी | ट्रैफिक पुलिस ने 17 अप्रैल को निकाले जाने वाली शोभा यात्रा को लेकर भी मेन रोड में सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है | इसके अलावा 17 अप्रैल सुबह आठ से 18 अप्रैल सुबह चार बजे तक शहर में मालवाहक और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक भी लगा दी गयी है | ट्रैफिक एसपी ने इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है |

17 को ऐसे होगा परिचालन

  • रांची के किशोरी यादव चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक के तरफ से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक, सुभाष चौक से महावीर मंदिर चौक की तरफ सामान वाहनों का परिचालन बंद रहेगा |
  • एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहन का परिचालन बंद रहेगा |
  • सरकुलर रोड से आने वाले वाहन जेल जौक तक ही पहुंच सकेंगे | उसी जगह से अन्य मार्गों पर परिचालित होगा |
  • जाकिर हुसैन पार्क से कमीशनर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनं का प्रवेश वर्जित रहेगा |
  • पुराना नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमीशनर चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा |
  • चडरी तालाब से अलबर्ट एक्का चौक के तरफ आने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा |
  • प्लाजा चौक से अलबर्ट एक्का चौक जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा |
  • पुरुलिया रोड से सर्जना चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा |
  • एसएन गांगुली रोड, विष्णु गली, बुधिया गली एवं राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा |
  • चर्च रोड से मेन रोड के तरफ आने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा |
  • कर्बला चौक से रतन पीपी आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा |
  • चुटिया बाजार रोड में दोनों तरफ वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा |
  • राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज, सुजाता चौक की ओर सभी प्रकार के सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा |
  • पिस्का मोड़ से रातू रोड न्यू मार्केट की ओर आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *