वृन्दावन : प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत को लेकर अपडेट सामने आया है | डॉक्टरों के अनुसार महाराज जी अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं | उन्होंने आज (शनिवार) को अपनी दिनचर्या के मुताबिक काम भी किया | बता दें कि शुक्रवार की रात अचानक उनकी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें वृन्दावन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया |
प्रेमानंद महाराज अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और आज उन्होंने अपनी दिनचर्या के अनुसार काम किया | प्रातःकाल वे परिक्रमा करते हुए आश्रम में आये और लोगों को दर्शन दिये तथा सत्संग किया | इसके बाद हर दिन की तरह उन्होंने अकेले में बातचीत भी की |
शुक्रवार को हुई थी तबीयत खराब
जानकारी के मुताबिक प्रेमानंद महाराज को शुक्रवार को अचानक सीने में दर्द हुआ | इसके बाद उन्हें इलाज के लिए राम कृष्ण सेवा आश्रम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया | जांच के बाद रात करीब 8 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई | प्रेमानंद महाराज की तबीयत फिलहाल ठीक है | वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं |