रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट : NIA ने बंगाल से दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Spread the love

बेंगलुरु : रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में NIA को बड़ी सफलता हाथ लगी है | NIA ने विस्फोट को अंजाम देने वाले आरोपी समेत एक साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है | दोनों से पूछताछ की जा रही हैजानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे ब्लास्ट मामले में NIA ने कार्रवाई करते हुए ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आरोपी और साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है | दोनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किया गया | जांच एजेंसी ने जिन दो आरोपियों को पकड़ा है उनके नाम अब्दुल मथिन ताहा और मुसाविर शाजीब हुसैन है |

जांच एजेंसी ने पहले मुख्य आरोपी मुसाविर शाजीब हुसैन की पहचान की थी, जिसने विस्फोट को अंजाम दिया था | इस मामले में एक अन्य साजिशकर्ता अब्दुल मथिन ताहा की भी पहचान की गई, जो अन्य मामलों में भी एजेंसी द्वारा वांछित है | दोनों को पकड़ लिया गया है |

इससे पहले NIA की टीमों ने कुल 18 स्थानों पर कार्रवाई की, जिसमें कर्नाटक में 12 स्थान, तमिलनाडु में 5 स्थान और उत्तर प्रदेश में एक स्थान शामिल है | इस दौरान मुजम्मिल शरीफ को भी गिरफ्तार कर लिया गया | NIA ने 3 मार्च को इस मामले की कमान अपने हाथ में ली थी | कुछ दिन पहले एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर NIA ने बताया था कि विस्फोट को किसने अंजाम दिया था |

आपको बता दें कि 1 मार्च को बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में एक बम धमाका हुआ था | इस धमाके में 9 लोग घायल हो गए थे | पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैफे में टाइमर का इस्तेमाल कर आईईडी विस्फोट किया गया था | धमाके के बाद महाशिवरात्री के मौके पर कैफे को धूमधाम से दोबारा खोला गया | प्रबंधन के मुताबिक, ग्राहकों पर नजर रखने के लिए कैफे के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं | प्रवेश की अनुमति देने से पहले कर्मचारी प्रत्येक ग्राहक की हैंडहेल्ड डिटेक्टरों से जांच करेंगे | सभी ग्राहकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और कर्मचारी किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नज़र रखेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *