बाइक बेचने नहीं गिरवी रखने वाला चोर गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिल भी जब्त, दर्ज हुआ सूदखोरी का मामला

Spread the love

धनबाद : गोविंदपुर और निरसा पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता पायी है | लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर सूदखोरी करने एवं उनका बाइक हड़पने के आरोप में छापेमारी कर एक दर्जन बाइक के साथ शातिर सिराज सेख को गिरफ्तार किया गया है | गिरफ्तार सख्श गोविंदपुर का रहने वाला है | किराए के मकान में रहकर वह सुदखोरी की घटना को अंजाम दिया करता था | एसएसपी के निर्देश पर गोविंदपुर-निरसा पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई की है | टीम में DSP 01, SDPO निरसा, गोविंदपुर निरसा थानेदार, निरसा सर्किल इंस्पेक्टर समेत तमाम पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे | सिटी एसपी अजित कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सिराज सेख किसी भी शख्स की मजबूरी का फायदा उठाकर ब्याज पर पैसे दिया करता था और उसके एवज में उसकी वाहन एवं अन्य सामग्री को गिरवी रख लिया करता था | वाहनों की कागजातों की जांच हो रही है | गिरफ्तार शख्स सिराज सेख उर्फ रेहान के खिलाफ़ सूदखोरी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *