भगत सिंह का प्रतिमा न लगने से, 23 मार्च को राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव लटकेंगे फांसी पर

Spread the love

रांची: उत्तम यादव राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष फांसी पर लटकने का निर्णय लिया है | राष्ट्रीय युवा शक्ति की पूरी टीम सरकार और जिला प्रशासन से आक्रोश में है | उत्तम यादव के निर्णय का टीम की महिलाओं ने भी समर्थन देने की बात सामने आयी है | 23 मार्च को उत्तम यादव यह कदम उठाने वाले है |  उत्तम यादव ने पिछले साल संगठन की ओर से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की गई थी परन्तु संगठन ने मोरहाबादी में प्रतिमा खड़ा भी कर दिया था, पर स्थापना की पूर्व रात्रि रांची जिला प्रशासन ने प्रतिमा को हटवा दिया था | उसी रात जिला प्रशासन और राष्ट्रीय युवा शक्ति की टीम से आपस में बकझक भी हुआ था | लेकिन, इस ओर सरकार के तरफ से अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है | इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि पूरी टीम आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *