शादी में गई नाबालिग से चार दोस्‍तों ने किया यह घिनौंना काम, ऑनलाइन हुई थी दोस्‍ती… चलो तुम्‍हें घर पहुंचाकर आता हूं… 

Spread the love

खूंटी जिले में रांची की एक नाबालिग लड़की से चार दोस्‍तों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया है जिन्‍हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें से एक से नाबालिग की दोस्‍ती ऑनलाइन हुई थी और उसी के कहने पर वह शादी में गई थी। घर पहुंचा आने की बात कहकर वह उसे जंगल में ले गया और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया।

जासं, खूंटी। खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों रांची जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता द्वारा कर्रा थाने में रविवार को मामला दर्ज कराया गया।

20 से 22 साल के बीच है आरोपितों की उम्र

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्रा थाना क्षेत्र के हल्दीगड़ा गांव निवासी चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जेल भेजे गए आरोपितों में अनीश उर्फ जीतू मुंडा (22), विमल मुंडा (20) प्रकाश मिंज (20) एवं विजेश मुंडा (21) शामिल हैं।

ऑनलाइन हुई थी दोस्‍ती

एसपी अमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में अनीश की पीड़िता से ऑनलाइन दोस्ती हुई थी। उसी ने हल्दीगड़ा गांव में आयोजित वैवाहिक आयोजन में पीड़िता को बुलाया था।

आयोजन के बाद शुक्रवार की रात जीतू मुंडा दो स्कूटी से अपने तीन दोस्तों के साथ पीड़िता को वापस उसके घर पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान हल्दीगड़ा जंगल में आरोपितों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *