आज से बारिश और वज्रपात, आंधी चलने की भी आशंका

रांची : झारखंड में आज से मौसम बदलने वाला है | बंगाल में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है | इसका असर 20 मार्च तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में दिखेगा | साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होगी |इससे अधिकतम तापमान गिर सकता है | वहीं, न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है | इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है |

मौसम केंद्र के अनुसार, इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है | गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है | रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद के अनुसार, 16 व 17 मार्च को गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है | वहीं, 18 को दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य हिस्सों में, 19 को कुछ-कुछ स्थानों पर तथा 20 मार्च को संताल और कोल्हान में बारिश हो सकती है |

केंद्र के मुताबिक 16 से 18 मार्च तक राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना है | इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है. केंद्र के अनुसार 19 मार्च को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की उम्‍मीद है |

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी, दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कुछ स्‍थानों पर 20 मार्च को बारिश होने की संभावना है | इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है | राज्‍य के दक्षिण-पूर्वी भागों में 21 मार्च को हल्‍की बारिश होने की संभावना है |

मौसम केंद्र ने 16 से 18 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके मुताबिक 16 मार्च को राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है |

इसी तरह 17 और 18 मार्च को दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा का झोंका के साथ वज्रपात होने की आशंका है | हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है | इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है |

अभी राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है | यह बारिश और बादल के कारण 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है | रांची का अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री के बीच रह सकता है | राजधानी रांची के आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *