Lucknow : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से बीमार थे। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, प्रतीक यादव को बुधवार सुबह करीब 6 बजे अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। प्रतीक यादव फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहते थे। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।
