नववर्ष 2026 पर CM हेमंत सोरेन से मिले कई IPS अफसर, दी शुभकामनाएं l

Spread the love

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से आज यानी शनिवार को राज्य के कई सीनियर IPS अधिकारियों ने मुलाकात की। मौके पर सभी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम हेमंत सोरेन ने भी सभी पुलिस अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका की सराहना की।

मुलाकात रांची के कांके स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सुरक्षा और भरोसे को मजबूत करना सरकार और पुलिस प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने नए साल में और अधिक ऊर्जा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम करेगा और सुशासन की दिशा में अपनी भूमिका को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रगति और सामाजिक शांति के लिए मजबूत कानून व्यवस्था बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर कई सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। इनमें एडीजी वायरलेस प्रशांत सिंह, आईजी एवी होमकर, डीआईजी जैप कार्तिक एस, डीआईजी एससीआरबी वाईएस रमेश शामिल थे। इनके अलावा एसपी पलामू रिश्मा रमेशम, एसपी हजारीबाग अंजनी अंजन, एसपी देवघर सौरभ कुमार, एसपी रामगढ़ अजय कुमार और एसपी लातेहार कुमार गौरव और जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *