नववर्ष के पहले दिन राज्यपाल से मिले रांची डीसी और एसएसपी, दी शुभकामनाएं l

Spread the love

Ranchi :नववर्ष 2026 के पहले दिन रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री एवं एसएसपी राकेश रंजन ने लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं l और उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की

भेंट के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी डीसी और एसएसपी को नववर्ष की बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नया वर्ष राज्य और राजधानी रांची के लिए शांति, विकास और बेहतर प्रशासन लेकर आएगा। राज्यपाल ने अधिकारियों से जनसेवा, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। इस दौरान प्रशासनिक कार्यों, कानून व्यवस्था और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। नववर्ष के पहले दिन हुई यह भेंट सकारात्मक संदेश देने वाली मानी जा रही है, जिससे बेहतर समन्वय और सुचारु प्रशासन की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *