Jamshedpur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जमशेदपुर पहुंच गई हैं। वह करनडीह स्थित दिशोम जाहेर खान में आयोजित कार्यक्रम में लिया। इसके बाद वह आदित्यपुर स्थित एनआईटी के कार्यक्रम में जाएंगी। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर सोनारी एयरपोर्ट पर उतरा, जहां डीसी कर्ण सत्यार्थी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उनका स्वागत करने मौजूद थे। डीसी ने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बुके देकर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला करनडीह की ओर रवाना हुआ। इस काफिले में कुल 45 वाहन शामिल हैं। राष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार भी हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में कड़ी तैयारी की गई है। राष्ट्रपति के आने-जाने के मार्ग को बंद कर दिया गया है , राष्ट्रपति ने करनडीह में 22वें संथाली ‘पारसी माहा’ और ऑल चिकि लिपि के आविष्कार की शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। 2500 से अधिक सुरक्षा कर्मी और 10 आईपीएस अधिकारी लगाए गए हैं। इनमें पांच अधिकारी पूर्वी सिंहभूम जिले से, एक सरायकेला से और चार अन्य जिले से हैं।

